राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,816 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.53 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के मरने वाले मरीजों की संख्या 5,051 पर पहुंच गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार कोविड-18 से 37 और लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में दिल्ली में 31,263 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,53,075 हो गई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 55,62,663 तक पहुंच गया है और 88,935 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 44,97,867 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



