Delhi: दक्षिणपुरी में एक ही घर में मिले 3 शव, मचा हड़ंकप

Summary :

Delhi के दक्षिणपुरी में सनसनी खबर सामने आई है जहां एक ही घर में 3 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। बताया जा रहा है कि दम घुटने के कारण चारों लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि यह सभी AC के मैकेनिक थे और चौथे व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 3 लोगों के मिले शव दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक ही घर से 3 शव मिलने पर हड़कंप मच गया है। बताया…

Delhi के दक्षिणपुरी में सनसनी खबर सामने आई है जहां एक ही घर में 3 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। बताया जा रहा है कि दम घुटने के कारण चारों लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि यह सभी AC के मैकेनिक थे और चौथे व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

3 लोगों के मिले शव

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक ही घर से 3 शव मिलने पर हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग AC सर्विस का काम करते थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस घर पर पहुंची जहां 3 लोगों क शव और एक व्यक्ति अचेत अवस्था में था। बता दें कि इस व्यक्ति की पहचान हसीब नामक व्यक्ति के रुप में हुई है और अस्पताल में इसका उपचार चल रहा है।

डीसीपी अंकित चौहान का बयान

इस घटना के बाद डीसीपी अंकित चौहान ने का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि घर में चार लोगों को बेहोशी की हालात में पाया गया था जिन्हें उपचार करान के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और चौथे व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है वह सभी व्यक्ति AC के मैकेनिक थे जिससे माना जा रहा है कि गैस लीक और अन्य किसी कारणों से यह मौत हुई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।