नई दिल्ली : दिल्ली की लोकसभा सीटों पर सोमवार को जमकर नामांकन होंगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से जहां छह उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल करेंगे, वहीं भारतीय जनता पार्टी से तीन उम्मीदवार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा कुछ अन्य उम्मीदवार भी अपना पर्चा भरेंगे। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बलवीर सिंह जाखड़ ने पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। बता दें कि नामांकन प्रकिया की अंतिम तिथि 23 अप्रैल तय है। ऐसे में नामांकन के लिए उम्मीदवारों के पास मात्र दो दिन का ही समय रह गया है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए।
नामों की घोषणा के साथ ही भाजपा के चारों उम्मीदवार मनोज तिवारी, डॉ. हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा सोमवार को नामांकन करेंगे। वहीं रमेश बिधूड़ी मंगलवार को करेंगे। इसकी सूचना उम्मीदवारों ने चारों लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को दे दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के सभी छह प्रत्याशी दिलीप पांडे, आतिशी, बृजेश गोयल, गुगन सिंह, पंकज गुप्ता व राघव चड्ढा सोमवार को करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



