नसीम जैदी ने जेट एयरवेज के बोर्ड से दिया इस्तीफा

Summary :

जेट एयरवेज ने बताया, कंपनी के गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक नसीम जैदी ने व्यक्तिगत कारणों और समय की कमी का हवला देते हुए कल पद से इस्तीफा दे दिया।

विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने सोमवार को बताया कि उसके गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक नसीम जैदी ने व्यक्तिगत कारणों और समय की कमी का हवाला देते हुए बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त और नागर विमानन विभाग के पूर्व सचिव अगस्त 2018 में जेट एयरवेज से जुड़े थे।

जेट एयरवेज

शेयर बाजार को दी गई सूचना में जेट एयरवेज ने बताया, ”आपको सूचित किया जाता है कि कंपनी के गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक नसीम जैदी ने व्यक्तिगत कारणों और समय की कमी का हवला देते हुए 21 अप्रैल को पद से इस्तीफा दे दिया।”

जेटली ने दिया जेट एयरवेज के मामले पर गौर करने का भरोसा : CEO

Desk Team