जल्द ही 6th नेशनल T 20 क्रिकेट चैंपियनशिप फ़ॉर डेफ का आयोजन होने जा रहा है और दिल्ली की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। दिल्ली डेफ क्रिकेट टीम के लिए चयन प्रक्रिया वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 10 द्वारका दिनांक 7 अगस्त को शुरू की जाएगी। चयन प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी। आगामी क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी तय समय के अनुसार वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल पहुँच कर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखा सकते है।
खिलाडियों के लिए आवश्यक सूचना
दिल्ली डेफ क्रिकेट टीम के सचिव ने जरूरी जानकारी देते हुए बताया कि सभी खिलाड़ियों को स्वयं के साधन और स्वयं की सुविधाओं के साथ संपूर्ण क्रिकेट किट लाना अनिवार्य है। साथ ही खिलाड़ियों को चयन प्रकिया में हिस्सा लेने के लिए खिलाडियों को प्लेइंग ड्रेस भी लानी होगी जिसके पीछे उनका नाम लिखा होना चाहिए। नेट कैंप, सफेद गेंद, पेयजल की जिम्मेदारी डीसीएस खुद उठाएगी।
चयन प्रक्रिया में इन बातों का रखा जायेगा ध्यान
चयन प्रक्रिया में श्री देवदत्त और श्री अशोक कुमार बतौर चयनकर्ता वहां उपस्थित रहेंगे। बता दें , इस चयन प्रक्रिया में उन सभी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पूर्व में और हाल ही में हुए टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
अधिक जानकारी के लिए श्री देवदत्त से 9873982939 पर सम्पर्क करें।



Download Android App
Download iOS App



