देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आम जनता से अमुरोध किया कि वह जल्द से जल्द से कोरोना की वैक्सीन को पूर्ण रूप से ले और जिन लोगों ने अभी तक एहतियाती खुराक नहीं ली वह भी बूस्टर डोज को लगवा ले।

मोदी ने कोविड को लेकर कहा…..
प्रधानमंत्री ने यहां श्रीमद् राजचंद्र मिशन के 250 बिस्तरों वाले एक अस्पताल का ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन करने के बाद यह अपील की। मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक लें। आजादी के 75 साल पूरे होने पर सरकार ने 75 दिनों तक टीके की निशुल्क खुराक देने का अभियान शुरू किया है।’’ आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे परिवार और हमारे क्षेत्र या गांव में हर कोई एहतियाती खुराक ले।’’


Download Android App
Download iOS App



