दिल्ली के सरोज अस्पताल में 80 डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमित, 1 की मौत

Summary :

सरोज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के 80 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि एक डॉक्टर का कोरोना से निधन हो गया। अस्पताल के कई कर्मचारी इस समय क्वारनटीन में है। फिलहाल सरोज अस्पताल में ओपीडी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का  कहर जारी है। सरोज सुपर स्पेशियलिटीअस्पताल के 80 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि एक डॉक्टर का  कोरोना से  निधन हो गया। अस्पताल के कई कर्मचारी इस समय क्वारनटीन में है। फिलहाल सरोज अस्पताल में ओपीडी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। 
अस्पताल के प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल के वरिष्ट डॉक्टर एके रावत का शनिवार देर रात कोरोना से निधन हो गया। डॉ भारद्वाज के अनुसार, डॉक्टर रावत ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली थी। उनकी मौत अस्पताल के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में अस्पताल के 80 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। अस्पताल प्रशासन सभी का पूरा ख्याल रख रहा है।
उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में पहले के मुकाबले हालातों में कुछ सुधार जरूर हुआ है, फिलहाल अस्पताल में ऑक्सीजन कि किल्लत नहीं है, लेकिन एक चिंता बनी रहती है कि अस्पताल में ऑक्सीजन का अगला स्टॉक कब आएगा। राजधानी दिल्ली में कोरोना के दूसरे लहर में संक्रमण के भीषण मामले सामने आ रहे हैं।हालांकि बीते कल दिल्ली सरकार द्वारा बताया गया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। 

Desk Team