सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे ब़ड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से ज्यादा चढ़ गया।इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 353.64 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 49,560.11 पर कारोबार कर रहा था।इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 114.85 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 14,938 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी डॉ. रेड्डीज में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और कोटक बैंक भी मुनाफे में थे।दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस में गिरावट हुई।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 256.71 अंक या 0.52 प्रतिशत चढ़कर 49,206.47 पर और निफ्टी 98.35 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 14,823.15 पर बंद हुआ था।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,142.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत बढ़कर 68.58 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



