अक्षरधाम मंदिर के नजदीक कार में लगी आग

Summary :

इससे कुछ दिन पहले भी अक्षरधाम फ्लाईओवर पर हुए ऐसे ही एक हादसे में दो नाबालिग बच्चियों समेत तीन लोगों की जलकर मौत हो गई थी।

पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के नजदीक बुधवार को एक कार में आग लग गई। वाहन के भीतर सीएनजी लीक होने को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह सीएनजी लीक होना बताई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा, ”हमें सुबह करीब 11 बजकर 25 मिनट पर हादसे के बारे में फोन आया। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर गईं तथा आग बुझा दी।” इससे कुछ दिन पहले भी अक्षरधाम फ्लाईओवर पर हुए ऐसे ही एक हादसे में दो नाबालिग बच्चियों समेत तीन लोगों की जलकर मौत हो गई थी।

Desk Team