शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर लगी आग

Summary :

शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गयी। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग ने बताया कि अपराह्न

शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गयी। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग ने बताया कि अपराह्न करीब सवा दो बजे उन्हें आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजकर 55 मिनट पर आग पर आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अदालत ने मानहानि मामले में केजरीवाल को पेशी से दी छूट

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

शास्त्री भवन में विधि, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, वाणिज्य मामले, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विभाग हैं।

Desk Team