पूर्वी दिल्ली : मानसरोवर पार्क इलाके में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब मेट्रो स्टेशन के नीचे बसी झुग्गियां में भीषण आग लग गई। मेन रोड पर कई किली मीटर दूर से काले धूएं का गुब्बार दिख रहा था। उधर तेज हवा के चलने आग ने विकराल रूप ले लिया। सूत्रों की मानें तो आग से करीब 500 कच्ची झुग्गियां जलकर खाक हो गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग अपना सामान भी नहीं निकाल पाए। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि आग में छह साल की एक बच्ची लापता है। जबकि एक बच्ची का शव झुलसी हुई हालात में झुग्गियों के बीच से मिला है।
फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाईं है। बच्ची के उम्र से अंदाजा लगाया जा रही है कि ये शव उसी बच्ची का है। उधर, आग के कारण दिलशाद गार्डन से शाहदरा के बीच करीब पौने घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही। वरिष्ठ पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हादसे में करीब 250 झुग्गियां ही जली हैं। आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1.05 पर झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। वहां करीब 1500 कच्ची पक्की झुग्गियां बसी हैं। सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मेट्रो पिलर नंबर-9 से लेकर 19 तक आग फैल गई।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



