Aaj Ka Mausam 10 Oct: बादल में छुपेगा करवा चौथ का चांद! बर्फ से ढ़के पहाड़, मैदानी इलाकों में गिरा तापमान, जानें आज का मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 10 Oct: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर और आस-पास के राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ी की चोटियां बर्फ से ढक गई है। कई राज्यों में अब सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। आज भी राजधानी दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना भी कम है। चलिए जानते हैं आज अन्य प्रदेशों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Aaj Ka Mausam 10…

Aaj Ka Mausam 10 Oct: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर और आस-पास के राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ी की चोटियां बर्फ से ढक गई है। कई राज्यों में अब सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। आज भी राजधानी दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना भी कम है। चलिए जानते हैं आज अन्य प्रदेशों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Mausam 10 Oct: Delhi NCR Weather

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दिवाली के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड बढ़ सकती है। आज 10 सितंबर को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। आज अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने रहने का अनुमान है।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी ठंड का आगमन हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने का अनुमान है साथ ही तापमान में गिरावट हो सकती है। 12 और 13 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather

Bihar Weather
Bihar Weather (Source: social media)

बिहार में बारिश का दौर समाप्त हो गया है। तापमान में गिरावट के बाद हल्की हल्की ठंड का एहसास लोगों को होने लगा है। बिहार में भी आज मौसम साफ रहेगा है और राज्य में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में मौसम बदलने के साथ ही कई क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। चारों धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गए है। वहीं आज मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है और कई क्षेत्रो में मौसम साफ रह सकता है। उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश के कारण तापमान लगातार गिरता जा रहा है।

Himachal Pradesh Weather

Himachal Pradesh Weather
Himachal Pradesh Weather (Source: social media)

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी हो रही है। आज मौसम विभाग ने कई स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही अनुमान लगाया है कि आज हल्की बारिश के बाद 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मौसम साफ रह सकता है जिससे तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की जाएगी और ठंड से राहत के आसार है।

ALSO READ: स्वेटर पहनकर घर से निकलो! दिल्ली में बढ़ी ठंड, जानें UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक का वेदर अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।