Philippines Earthquake: भूकंप के शक्तिशाली झटकों से कांपा फिलीपींस, 7.6 तीव्रता दर्ज, भारी तबाही की संभावना! सुनामी का अलर्ट जारी

Summary :

Philippines Earthquake: सुबह सुबह फिलीपींस की धरती जोरदार भूकंप के झटकों से कांप उठी है। यह शक्तिशाली भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया है और फिवोल्क्स ने देश में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही सभी लोगों की समुद्र किनारे से दूर और ऊंची जगहों पर जाने के लिए निर्देश दिए है। बता दें कि अभी भूकंप के झटकों के बाद जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई लेकिन रिक्टर स्केल पर 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप काफी शक्तिशाली माना जाता है। Philippines Earthquake: लोगों में दहशत का माहौल सुबह सुबह इस भूकंप के…

Philippines Earthquake: सुबह सुबह फिलीपींस की धरती जोरदार भूकंप के झटकों से कांप उठी है। यह शक्तिशाली भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया है और फिवोल्क्स ने देश में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही सभी लोगों की समुद्र किनारे से दूर और ऊंची जगहों पर जाने के लिए निर्देश दिए है। बता दें कि अभी भूकंप के झटकों के बाद जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई लेकिन रिक्टर स्केल पर 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप काफी शक्तिशाली माना जाता है।

Philippines Earthquake: लोगों में दहशत का माहौल

Philippines Earthquake
Philippines Earthquake ( PHOTO: SOCIAL MEDIA)

सुबह सुबह इस भूकंप के बाद फिलीपींस के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है सभी लोग अपने घर से बाहर निकल गए लेकिन अभी जान माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। मिंडानाओ क्षेत्र में भूकंप के बाद चेतावनी जारी कर दी गई है और राहत बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बता दें कि अभी सड़कों, अस्पताल और क्षतिग्रस्त इमारतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Tsunami Alert in Philippines: खतरनाक सुनामी लहरें आ सकती हैं

भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 9:43 बजे जिसका केंद्र माने से लगभग 62 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। ज्वालामुखी विज्ञान एवं भूकंप विज्ञान संस्थान का कहना है कि सुनामी लहरें कई घंटों तक आ सकती हैं। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किमी के भीतर स्थित तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें आ सकती हैं।

What is Ring of Fire in Philippines?

Ring of Fire in Philippines
Ring of Fire in Philippines ( PHOTO: SOCIAL MEDIA)

फिलीपीन भूकंप विज्ञान ने कहा कि अगले दो घंटों में देश के प्रशांत तट पर एक मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। तटीय इलाकों के निवासियों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर चले जाने का आग्रह किया गया है। बता दें कि प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित होने के कारण फिलीपींस में अक्सर भूकंप की गतिविधियां होती रहती हैं।

ALSO READ: Israel Gaza Ceasefire Deal: गाजा में रुकी जंग, इजरायली कैबिनेट ने सीजफायर पर लगाई मुहर, बंधकों की होगी रिहाई

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।