बिहार में आज भारी बारिश तो दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? जानें अन्य राज्यों का भी हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 20 September: देशभर में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। राजधानी दिल्ली में धूप तो बिहार में बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कुछ दिनों के अंदर बारिश के आसार हैं। बिहार के साथ-साथ ओडिशा में कई जगह हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तो चलिए ऐसे में जानते है आज शनिवार, 20 सितंबर 2025 को देश के तमाम राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है। Delhi Weather: राजधानी में कैसा रहेगा…

Aaj Ka Mausam 20 September: देशभर में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। राजधानी दिल्ली में धूप तो बिहार में बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कुछ दिनों के अंदर बारिश के आसार हैं। बिहार के साथ-साथ ओडिशा में कई जगह हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तो चलिए ऐसे में जानते है आज शनिवार, 20 सितंबर 2025 को देश के तमाम राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi Weather: राजधानी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Delhi Weather
Delhi Weather

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। हाल ही में हुई हल्की बारिश से लोगों को कुछ हद तक राहत तो मिली है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में दिल्लीवासियों को मानसून की अगली बारिश के लिए अभी और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

Uttar Pradesh Weather

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई की संभावना है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के मुताबिक, अक्तूबर की शुरुआत में पूर्वी उत्तर प्रदेश से भी मानसून की वापसी होने की संभावना है। इस दौरान इस क्षेत्र में बारिश जारी रह सकती है।

Bihar Weather: बिहार में आज बारिश या धूप?

बिहार में आज सिवान, सारण और बक्सर जिलों के कुछ क्षेत्रों में अगले दो से तीन घंटों के भीतर मध्यम स्तर की गर्जन के साथ बारिश और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गोपालगंज, सिवान, सारण और भोजपुर जिलों के एक-दो इलाकों में अगले 2 से 3 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम मेघगर्जना, बिजली चमकने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather: पहाड़ी राज्यों का मौसम कैसा रहेगा?

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक राज्यभर में मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान है। ताजा जानकारी के अनुसार, आज टिहरी, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Madhya Pradesh Weather: एमपी का तापमान

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। इस दौरान बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम, जबलपुर, शिवपुरी, छतरपुर, सीधी, मंदसौर, भोपाल, नर्मदापुरम और बड़वानी जैसे जिलों में बारिश हुई. इस दौरान करीब 1 घंटे तक अच्छी बारिश हुई। आज कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में शामिल भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर में बारिश होगी।

Aaj Ka Mausam 20 September, Haryana Weather: हरियाणा से मानसून की विदाई!

हरियाणा में आज से मानसून की विदाई हो रही है। प्रदेश में करीब 112 दिनों तक मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान अच्छी बारिश हुई। आज किसी भी जिले के लिए बारिश की चेतावनी नहीं है। सभी जिलों में मौसम साफ़ रहेगा।

Rajasthan Weather: मरुभूमि में कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू हो गई है. हालांकि, शुक्रवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। जाते हुए मानसून से उदयपुर, भरतपुर , जयपुर, कोटा में भारी बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर पानी भर गया। हालांकि, आगामी दिनों में कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें:सुबह-सुबह कांप उठी दिल्ली, एक साथ मिली कई स्कूलों को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।