Delhi NCR Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश, जानें Aaj Ka Mausam Kaisa Rhega?

Summary :

Aaj Ka Mausam Kaisa Rhega: देश की राजधानी दिल्ली में आज झमाझम की बारिश हुई जिससे दिल्ली की जनता को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में भारी बारिश हुई है और अभी भी काले बादल छाए हुए है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या और ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। IMD का अनुमान दिल्ली में आज बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं IMD ने अनुमान…

Aaj Ka Mausam Kaisa Rhega: देश की राजधानी दिल्ली में आज झमाझम की बारिश हुई जिससे दिल्ली की जनता को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में भारी बारिश हुई है और अभी भी काले बादल छाए हुए है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या और ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

IMD का अनुमान

दिल्ली में आज बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं IMD ने अनुमान जताया है कि आज दिन भर कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और दिनभर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के अनुमान के साथ ही दिल्लीवासियों को अब कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है और तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rhega Delhi में?

IMD ने अनुमान लगाया है कि Delhi NCR Rain का दौर 3 अगस्त तक देखने को मिल सकता है। 3 अगस्त तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। IMD का अनुमान है कि दिल्ली में मानसून की रफ्तार तेजी होगी और आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

ALSO READ: दिल्ली के पंजाबी बाग में 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस को निजी रंजिश का शक

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।