एमसीडी के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की युवा शाखा ने सदस्यता किया शुरू अभियान

Summary :

आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शाखा ने रविवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान शुरू किया। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है।

आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शाखा ने रविवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान शुरू किया। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नगर निगम चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं।
आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी की दिल्ली युवा शाखा के प्रभारी रोहित लकड़ा और अध्यक्ष रमेश मटियाला द्वारा शुरू किया गया है। आप ने कहा, ‘‘दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है।’’
पार्टी ने दावा किया कि बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों युवाओं ने आप की युवा शाखा की सदस्यता ली। दिल्ली के तीन नगर निगम में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है, जबकि आप मुख्य विपक्षी दल है।

लखीमपुर खीरी कांड में किसानों की हत्या असाधारण दुस्साहस का नतीजा: खुर्शीद

Desk Team