नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने उनके साथ मथुरा में हुई बदतमीजी के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया और आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कुछ लोग उन्हें डरा धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा नारी जाति का अपमान ही किया है।
मनोज तिवारी ने कहा कि इन दोनों पार्टी में महिलाओं के सम्मान की बात करना बड़ा अटपटा लगता है। इन पार्टियों में समय-समय पर महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं का सम्मान करने का संस्कार इन पार्टियों में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुप्पी साध रखी है।
उनका ऐसा करना कांग्रेस के धुर महिला विरोधी चेहरे को देश के सामने बेनकाब करता है। महिलाओं के सम्मान को कांग्रेस कब सुनिश्चित करेगी, राहुल गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब महिला नेताओं को सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल पा रहा है तो देश भर की महिलाएं इन राजनैतिक दलों से सम्मान की क्या उम्मीद रखें।


Download Android App
Download iOS App



