नई दिल्ली : अपने जन्मदिन पर रॉबर्ट वाड्रा ने गरीब महिलाओं को शॉल वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के साथ समय भी बिताया और उन्हें गुलाब भी भेंट किए। इस जन्मदिन को वाड्रा ने अपने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा है कि यह जरूरी नहीं कि सशस्त्र बलों में शामिल होना ही ‘राष्ट्र की सेवा’ है। सवेच्छा से हमारे राष्ट्र के लोगों की मदद करने का भी यही मतलब है। उन्होंने कहा कि आपके और मेरे जैसे लोगों को देश की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।
कुछ भी बड़ा या छोटा नहीं है। हर योगदान मायने रखता है। उन्होंने बताया कि कल, मैंने बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात की। मैंने उनके साथ अपना बर्थडे वीक मनाया और मेरी दिवंगत बहन को याद किया। मैंने शॉल वितरित की, बच्चों और बुजुर्गों के साथ बातें की और उनके साथ कुछ अच्छा समय बिताया।


Download Android App
Download iOS App



