आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पार्टी ऑफिस में 3 जुलाई को केंद्र सरकार के अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए AAP के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र के अध्यादेश की प्रतियां दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में भी जलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री और सभी विधायक आम आदमी पार्टी के ITO स्थित ऑफिस में पहुंचेंगे और केंद्र सरकार के अध्यादेश की प्रतियों को जलाएंगे। 5 जुलाई को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा में प्रतियों को जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 6 से 13 जुलाई तक दिल्ली के हर चौराहे, हर कोने में ऐसा ही विरोध किया जाएगा।
बड़ी ख़बर‼️
▪️CM @ArvindKejriwal 3 July को काले अध्यादेश की प्रतियों को जलाएंगे
▪️5 July को सभी विधानसभाओं में अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी
▪️6-13 July तक हर गली-मोहल्ले-चौक पर अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे
BJP के कट्टर समर्थक भी Ordinance के विरोध में हैं
–@Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/E6v5RQFNjG
— AAP (@AamAadmiParty) June 30, 2023
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वो गैरकानूनी तरीके से दिल्ली पर कब्जे के लिए काला कानून लेकर आई है। बता दें 19 मई को केंद्र ने दिल्ली और दादर एवं नगर हवेली के अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग को लेकर एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था। AAP सरकार ने इस कदम को सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन बताया था। इस मुद्दे पर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी दलों से समर्थन जुटा रहे हैं। दूसरी तरफ अब AAP ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



