आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई। आप ने उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो में कथित रूप से छेड़-छाड़ कर पोस्ट करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में आप ने पात्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि उसे एक शिकायत मिली है और वह उसकी जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि आप ने केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया है। शिकायत के बारे में पात्रा या भाजपा की फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।


Download Android App
Download iOS App



