आप सरकार की विकास में कोई दिलचस्पी नहीं : हरदीप सिंह पुरी

Summary :

हरदीप सिंह पुरी ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम करने के AAP सरकार के दावों को खारिज किया और कहा कि इसने सत्ता में आने के बाद से एक भी स्कूल नहीं खोला है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने अगर कर्मठता से काम किया होता तो उसे कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इतनी बेताबी नहीं होती। केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम करने के आम सरकार के दावों को भी खारिज किया और कहा कि इसने सत्ता में आने के बाद से एक भी स्कूल नहीं खोला है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री पुरी ने कहा कि वह दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां जानना चाहते हैं। पुरी ने कहा, ”उनकी (आप) विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका रवैया अलग है, अगर उन्होंने दिल्ली में मेहनत से काम किया होता तो वे कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए इतने उतावले नहीं होते।”

AAP

हरदीप पुरी ने AAP पर साधा निशाना , कहा – केजरीवाल अगर दिल्ली में दिल लगा कर काम करते तो कांग्रेस से गठबंधन के इच्छुक न होते

आप नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा था कि आप भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को हराने में सक्षम है और कांग्रेस के साथ गठबंधन तभी संभव है जब वह लोकसभा की 33 सीटें देने पर राजी हो जाएं। कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह दिल्ली में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी लेकिन यह भी कहा था कि वह आप के साथ गठबंधन को तैयार है बशर्ते यह सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित रहे।

हरदीप सिंह पुरी ने अपने मंत्रालय की तरफ से भेजे गए प्रस्तावों पर केजरीवाल द्वारा ”बाधा” डाले जाने का भी आरोप लगाया फिर चाहे वह आरआरटीएस परियोजनाएं हों या मेट्रो फेज-4 हो। साथ ही उन्होंने आप सरकार पर दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के नियमन पर काम करने की मंशा नहीं होने का आरोप भी लगाया।

Desk Team