नई दिल्ली : दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार को सीलिंग दौरान हुए व्यापारियों पर हुए पथराव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। इस मामले पर आप ने दिल्ली पुलिस को ‘जनरल डायर मोदी पुलिस’ करार दिया है तो वहीं ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पांच साल में केन्द्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के व्यापारियों पर खूब जुल्म ढाए हैं। अगर दिल्ली पूर्णराज्य होती तो हम 24 घंटे में सीलिंग रुकवा देते।
मेरी दिल्ली के व्यापारियों से अपील है कि वोट डालने जाओ तो एक-एक लाठी का बदला लेना। इस बार झाड़ू को वोट देना ताकि भविष्य में सीलिंग ना हो सके। केजरीवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि अपने ही व्यापारियों को इस तरह पीटना बेहद शर्मनाक है। व्यापारियों ने हमेशा धन और वोट से भाजपा का साथ दिया है।
बदले में भाजपा ने उनकी दुकानें सील की और उनको लाठियों से पीटा। चुनाव में भी व्यापारियों पर इतना बर्बर लाठी चार्ज? भाजपा साफ कह रही है-नहीं चाहिए भाजपा को व्यापारियों का साथ। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी जी! आपकी पुलिस दिल्ली में जलियांवाला बाग जैसा नृशंस कांड क्यों कर रही है?


Download Android App
Download iOS App



