भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए उसे देश में ‘तेजी से बढ़ती हुई भ्रष्टाचार की फैक्टरी’ करार दिया। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का दावा कि ‘AAP’ तेजी से बढ़ती हुई पार्टी है, एक ‘बड़ा मजाक’ है।
HIGHLIGHTS
- भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
- सचदेवा बोले- AAP तेजी से बढ़ती हुई भ्रष्टाचार की फैक्टरी है
- केजरीवाल ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मामले में सभी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया : भाजपा
सचदेवा ने कहा, ”मुख्यमंत्री को पूरा बयान देना चाहिए था कि AAP तेजी से बढ़ती हुई भ्रष्टाचार की फैक्टरी है क्योंकि यह देश में अकेली ऐसी पार्टी बन गई है, जिसके दिल्ली के दो मंत्री और पंजाब का एक मंत्री घोटाले में शामिल होने की वजह से जेल में है।” त्यागराज स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने चुनावी बिगुल फूंका और कार्यकर्ताओं से दिल्ली के लोगों को भाजपा की ‘साजिशों’ के बारे में बताने को कहा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा को एक भी सीट न मिले।
सचदेवा ने केजरीवाल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जिस ‘आधे खाली पड़े स्टेडियम’ में केजरीवाल बोल रहे थे और सभा में उत्साह की कमी यह दर्शाती है कि केजरीवाल का अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में मोह भंग हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया, ”निस्संदेह अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मामले में सभी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है।” दिल्ली में 2014 से सभी सात लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



