आप विधायक आतिशी कोरोना पॉजिटिव, CM केजरीवाल ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Summary :

आम आदमी पार्टी (आप) की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी मार्लेना कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। आतिशी ने बताया कि 16 जून को उन्होंने सर्दी-खांसी के लक्षण नजर आने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था।

आम आदमी पार्टी (आप) की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी मार्लेना कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। आतिशी ने बताया कि 16 जून को उन्होंने सर्दी-खांसी के लक्षण नजर आने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। उसकी रिपोर्ट आज 17 जून को पॉजिटिव आई है।
फिलहाल आतिशी को हल्के लक्षण हैं और उन्होंने ख़ुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है। दरअसल, आतिशी कोरोना के मामलों को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ काम कर रहीं थीं। 11 जून को हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद 11 जून को ही आतिशी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था।

आतिशी मर्लीना के अलावा अक्षय मराठे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। मुझे उम्मीद है वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी।’’ आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘‘शीघ्र स्वस्थ हों आतिशी, कोरोना से जल्द स्वस्थ हों।’’ आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Desk Team