PM मोदी अपने 56 इंच का सीना शब्दों से नहीं बल्कि काम के माध्यम से करें साबित : अधीर

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारत-चीन सीमा पर मौजूदा स्थिति का कारण नरेंद्र मोदी सरकार की कूटनीतिक अदूरदर्शिता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारत-चीन सीमा पर मौजूदा स्थिति का कारण नरेंद्र मोदी सरकार की कूटनीतिक अदूरदर्शिता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के यह साबित करने का समय आ गया है कि उनके पास 56 इंच का सीना है।”
लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने कहा कि पाकिस्तान के साथ गतिरोध के समय दिखी मजबूत राष्ट्रवाद की बयानबाजी अब गायब है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘2014 की झूला कूटनीति का क्या हुआ? वास्तविकता यह है कि मोदी सरकार की कूटनीतिक अदूरदर्शिता के कारण ही यह स्थिति पैदा हुई है।

चीन से झड़प पर PM मोदी बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान

जब आप मनमाने तरीके से सरकार चलाते हैं,तो यही होता है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने के लिए सरकार के पास राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है। चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अपने 56 इंच के सीने की बात करते हैं। समय आ गया है कि वह इसे शब्दों से नहीं बल्कि कार्यों के माध्यम से भी साबित करें।
अगर वह इसे साबित नहीं कर पाते हैं, तो देशवासी उनके दावों को खोखला समझेंगे। उन्होंने कहा, मुझे आश्चर्य है कि जब पाकिस्तान की बात आती है तो मजबूत राष्ट्रवाद की चर्चा होती है।
चीन की बात आयी तो हर कोई अचानक चुप हो गया है।’’ चौधरी ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह से नाकाम रहने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘बीस भारतीय सैनिक मारे गए हैं, सरकार क्या कर रही है? क्या सरकार सो रही है? प्रधानमंत्री जो हर अवसर पर ट्वीट करते हैं या राष्ट्र को संबोधित करते हैं, चुप हैं। राष्ट्र को स्पष्टीकरण देना उनका कर्तव्य है।’’

Desk Team