दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अगले साल गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी और अपने बल पर सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
‘आप’ के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने कहा कि उनकी पार्टी गोवा में उस समय भाजपा का विकल्प है जब राज्य में विपक्ष कमजोर है और वे वही कर रहे हैं जो भाजपा उनसे कराना चाहती है।
दिन में, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों दयानंद बंदोदकर और मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी और उन लोगों से ‘आप’ में शामिल होने को कहा जो भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति देखना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



