राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है। आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की सीमिति की बैठक के बाद ये ऐलान किया।
संजय सिंह ने कहा कि ‘आम आदमी पार्टी विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोट हम यशवंत सिन्हा को देंगे।’ बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए , जिनमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पंजाब के सांसद राघव चड्ढा और विधायक आतिशी शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि आप एकमात्र गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेसी पार्टी है जिसकी दो राज्यों- दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं। दोनों राज्यों से आप के 10 राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें तीन दिल्ली से हैं। साथ ही, पार्टी के पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।


Download Android App
Download iOS App



