आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आप कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर आप कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि संजय सिंह की रिमांड 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का मिल रहा है नतीजा
आप का कहना है कि जांच के दौरान संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन केवल इसलिए कि वह विपक्ष के एक बड़े नेता हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते हैं, यही वजह है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जब तक संजय सिंह रिहा नहीं हो जाते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी देशभर के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रही है।
कई राज्यों में आप कार्यकर्ता कर रहे है विरोध प्रदर्शन
बता दें कि इससे पहले आप कार्यकर्ताओं ने मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन किया था और उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, संजय सिंह की गिरफ्तारी और केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी पर बोलते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, यह 2024 के चुनाव तक जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



