नई दिल्ली : नोएडा के आरुषि और हेमराज हत्याकांड में राजेश और नूपुर तलवार को बरी किये जाने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गयी है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा मामले में आरुषि के माता-पिता नूपुर और राजेश तलवार को बरी किये जाने के 12 अक्तूबर के फैसले के खिलाफ उनके घरेलू सेवक हेमराज की पत्नी ने याचिका दाखिल की है। मई 2008 में तलवार दंपति के आवास पर उनकी बेटी आरुषि का शव मिला था। संदेह की सुई शुरू में उनके 45 साल के नौकर हेमराज पर गयी जो लापता था लेकिन बाद में उसका शव भी इमारत की छत से मिला।
उच्च न्यायालय ने तलवार दंपति को इस आधार पर आरोपमुक्त कर दिया था कि ऑन रिकार्ड साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। गाजियाबाद की एक सीबीआई अदालत ने 26 नवंबर, 2013 को तलवार दंपति को मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उच्च न्यायालय के आदेश से पहले राजेश और नूपुर तलवार गाजियाबाद की डासना जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



