दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राहत की खबर है कि दिल्ली में जल्द ही मानसून का इंतजार अब खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 25 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के उपमहानिदेशक आनंद शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि 22 जून से 24 जून के बीच स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मानसून का आगमन होगा। 25 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है।

वहीं शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं। उमस और गर्मी में लोगों का पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा। तपती धुप लोगों को 24 घंटे एक जैसी गर्मी का अहसास कर रही है।
गुरुवार को पूरे दिन उमस और गर्मी से दिल्ली-एनसीआर झुलसता रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। दिल्ली के पालम में अधिकतम पापमान 46.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं राजस्थान का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा।


Download Android App
Download iOS App



