देहरादून : बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी आदेश बालियान हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सचिन तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को काफी लंबे समय से इस हत्याकांड में मुख्यारोपी की तलाश थी, इससे पहले पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि रायपुर और रानीपोखरी पुलिस ने हत्याकांड के मुख्यारोपी सचिन तोमर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को आरोपी के पास से घटना के दिन पहने गए कपड़े, एक तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बता दें कि बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी आदेश बालियान हत्याकांड को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था । तीनों की पहचान सचिन तोमर, अमित तोमर व अनुज तोमर निवासीगण ग्राम बाबली थाना बड़ौत बागपत के रूप में हुई थी।
बालियान हत्याकांड : बागपत से एक शूटर गिरफ्तार
शूटर अमित तोमर और अनुज तोमर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था एसएसपी ने बताया कि पुलिस को मुख्यारोपी सचिन तोमर को पकड़ने में सफलता मिली है । सचिन तोमर की तलाश के लिए पुलिस टीमें मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में लगातार छापेमारी कर रही थी।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



