दिल्ली का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एक विनम्र पार्टी कार्यकर्ता को राज्य पार्टी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होने कहा, कोविड-19 के बीच पार्टी का विस्तार और मजबूत करना चुनौतीपूर्ण होगा।
आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। आदेश कुमार उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर हैं और वह लोकसभा सदस्य एवं मौजूदा अध्यक्ष मनोज तिवारी का स्थान लेंगे। मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी और उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था।
जेसिका लाल हत्याकांड : उपराज्यपाल की अनुमति पर समय से पहले रिहा हुआ आरोपी मनु शर्मा
इसके अलावा बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मणिपुर में भी पार्टी अध्यक्ष को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ में पार्टी के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मणिपुर में एस टिकेंद्र सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



