गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के लिए एक तरह किसानों ने कमर कस ली है तो वहीं पुलिस प्रशासन भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर चुका है। किसानों की परेड को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
गाजियाबाद पुलिस के सामने गणतंत्र दिवस के दिन एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। एक तरफ गणतंत्र दिवस पर जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना, वहीं दूसरी ओर किसानों की परेड को शांतिपूर्ण तरह से समाप्त कराना।
गाजियाबाद पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर परेड को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए 26 जनवरी के दिन 1000 कॉन्स्टेबल, 500 हेड कांस्टेबल, 300 एसआई, 50 इंस्पेक्टर, 12 सीओ और 6 एडिशनल एसपी को ड्यूटी पर लगाया है।
जिले में ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे इसके लिए 400 ट्रैफिक कॉन्स्टेबल, 50 ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल, 15 टीएसआई, 5 टीआई को ड्यूटी पर तैनात किया है। इसके अलावा पीएसी और आरएएफ जवान भी तैनात रहेंगे।
गाजीपुर बॉर्डर पर सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर आ चुके हैं, जो परेड में शामिल होंगे। इसके साथ ही ट्रैक्टरों का आना अभी भी जारी है। हालांकि किसानों ने तय किया है कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉर्डर पर झंडा फहराया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



