कप्तान कोहली ने बेहद खास अंदाज में किया चेतेश्वर पुजारा बर्थडे विश,अन्य खिलाड़ियों ने भी दी बधाई

Summary :

25 जनवरी 1988 में राजकोट में जन्में टीम इंडिया के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

25 जनवरी 1988 में राजकोट में जन्में टीम इंडिया के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे इन दिनों पुजारा को टीम इंडिया के मिस्टर भरोसेमंद और नई दीवार के नाम से जाना जाता है। जन्मदिन के खास मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें अलग अंदाज में बर्थडे की शुभकामानाएं दी हैं। विराट कोहली ने पुजारा को ऐसे स्टाइल में विश किया है,जिससे भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में और ज्यादा फायदा मिले।
विराट कोहली ने किया ट्वीट…
विराट कोहली ने ट्वीट के माध्यम से पुजारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे पुजी। आपकी हेल्थ अच्छी रहे, खुशियां मिलें और आप क्रीज पर और घंटे बिताएं। आपका साल शानदार रहे।
बता दें चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए अब तक 81 टेस्ट और पांच वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पुजारा ने 81 टेस्ट मैचों में 47.74 की औसत से 6111 रन जड़े हैं,जिसमें 18 सेंचुरी,तीन डबल सेंचुरी और 28 हाफसेंचुरी शामिल हैं। 
वहीं पुजारा के हालिया प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्टे्रलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। पुजारा ने चोटिल होने के बावजूद क्रीज पर लंबा समय बिताया और ब्रिसबेन टेस्ट में जरूरी हाफसेंचुरी भी जड़ी थी। 
अन्य क्रिकेट खिलाड़ियो ने कुछ ऐसे दी पुजारा को जन्मदिन की बधाई…





Desk Team