Kanwar Yatra 2026 : गाजियाबाद के रहने वाले एक युवा ने माता-पिता की सेवा व भक्ति की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देख सुन हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। 250 किमी की लंबी यात्रा पूरी करने के बाद इस युवक ने गंगाजल को मंदिर में चढ़ाने से पहले उसे अपने माता-पिता के चरणों में अर्पित किया और बताया कि उसके लिए माता-पिता भगवान से भी बढ़कर हैं। दरअसल, गाजियाबाद के रहने वाले हर्षित वर्मा ने 250 किलोमीटर पैदल कांवड़ यात्रा कर हरिद्वार से गंगाजल लाया था।
हांलाकि उसने इस जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद पहले उसे अपने माता-पिता के चरणों में अर्पित किया। इस दौरान उसने गंगाजल से अपने माता-पिता का जलाभिषेक भी किया। हर्षित वर्मा का अब ये भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। वहीं, हर्षित का कहना है कि माता-पिता ही सबसे बड़े भगवान और वही सच्ची पूजा का केंद्र भी हैं। हर्षित का कहना है का माता-पिता की सेवा में जो सुख है, वह भगवान की सेवा करने के ही बराबर है। हर्षित का कहना है कि भगवान शिव वहीं सबसे ज्यादा खुश होते हैं, जहां माता-पिता की पूजा की जाती है।



Download Android App
Download iOS App




