दिल्ली में शनिवार को 22 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई जिससे करीब दो महीनों में शहर में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। शहर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है।
दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
रिकॉर्ड बारिश के कारण न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, पुल प्रहलादपुर, रिंग रोड और मंडावली जैसे राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 41 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जो जनवरी माह के लिए पिछले 22 वर्षों में सबसे अधिक है।
जनवरी महीने में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा 1999 में 46 मिलीमीटर दर्ज की गई थी
इससे पहले शहर में जनवरी महीने में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा 1999 में 46 मिलीमीटर दर्ज की गई थी।
पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 47.6 मिमी बारिश दर्ज की।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रात भर हुई बारिश के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया और शाम चार बजे बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। पिछली बार दिल्ली की हवा इस श्रेणी में पिछले साल 25 अक्टूबर को थी। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।


Download Android App
Download iOS App



