राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कुछ दिनों से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरस रहे हैं। दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान सीएम केजरीवाल ने MCD चुनाव रद्द होने पर बेहद आक्रामक होकर बीजेपी पर निशाना साधा। साथ ही, फिल्म द कश्मीरी फाइल्स का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री को भी आड़े हाथ लिया।
प्रधानमंत्री पर केजरीवाल का जुबानी वार
विधानसभा में केजरीवाल में कश्मीरी फाइल्स का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 8 साल केंद्र सरकार चलाने के बाद अगर किसी देश के प्रधानमंत्री को विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़े तो इसका मतलब उस प्रधानमंत्री ने 8 साल में कोई काम नहीं किया। 8 साल खराब कर दिए। बताओ विवेक अग्निहोत्री के चरणों में उन्हें शरण लेनी पड़ रही है, बचा लो, बचा लो।
#TheKashmirFiles : आज 8 साल में अगर किसी प्रधानमंत्री को @vivekagnihotri के चरणों में शरण लेनी पड़े तो इसका मतलब है कि 8 साल में PM ने कोई काम नहीं किया है।
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/K5clqMXHq8
— AAP (@AamAadmiParty) March 24, 2022
केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री ने करवाए MCD चुनाव रद्द
MCD चुनाव रद्द होने के बाद से आम आदमी की सरकार बीजेपी पर लगातार निशाना साध रही है। बीते दिन विधानसभा में केजंरीवाल ने MCD चुनाव रद्द होने को लेकर पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आज तक पूरी दुनिया में ऐसा कहीं नहीं हुआ जब प्रधानमंत्री सीधे चुनाव कमिश्नर को फोन करे और चिट्ठी लिखकर चुनाव रद्द करने के लिए कहे। केजरीवाल ने आगे कहा, बीजेपी सरकार को बाबासाहेब आंबेडकर से नफरत होती है। बीजेपी को लगता है कि अगर बाबा साहब नहीं होते, तो देश में जनतंत्र भी नहीं होता। आम आदमी पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है, लेकिन बीजेपी वाले चाहते ही नहीं हैं कि नगर निगम में चुनाव हो, वह चुनाव टाल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा किन गीनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स वालों की इनके भ्रष्टाचार पर मीटिंग चल रही है।
केजरीवाल ने बीजेपी से बेहतर हिटलर को बताया
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधानसभा में चर्चा के दौरान हिटलर को बीजेपी सरकार से अच्छा बताया। उन्होंने कहा, ‘हिटलर भी कम से कम अपने चमचों को नौकरी देता था, रोजगार देता था, इतिहास उठाकर पढ़ लो। उसने रोजगार तो दिया था, बीजेपी सरकार ने क्या दिया आपको, आपके बच्चों को नौकरी दी? आपके घर में खाने-पीने का इंतजाम किया? आपकी बिजली का इंतजाम किया? केजरीवाल काम आता है आपके, आपके घर की भी बिजली फ्री कर रखी है। दिल्ली के 12 लाख बच्चों को नौकरी दी है मैंने। आपके घर में कोई बीमार हो केजरीवाल दवा पहुंचाता है, मोदी नहीं।”


Download Android App
Download iOS App



