नई दिल्ली : दिल्ली के बाद अब टुकड़े-टुकड़े गैंग मुंबई में भी सक्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्पष्ट शब्दों में नारे लगाते नजर आ रहे हैं कि हमें चाहिए आजादी। इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगाते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सेना से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से उम्मीद भी क्या की जा सकती है?
ये देशविरोधी नारे किस प्रकार खुले आम लगाए जा रहे हैं। यह तो भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था है जिसके कारण हमें बोलने की आजादी है, लेकिन आजादी का मतलब यह नहीं है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को देश के किसी भी हिस्से में देश विरोधी नारे लगाने की आजादी दे दी गई है। मनोज तिवारी ने कहा कि भाषण की आजादी का मतलब यह नहीं है कि आप देश की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाए। केजरीवाल देश में नफरत की राजनीति करने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं।
आखिर आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया क्यों देश विरोधी ताकतों को बचाने के लिए आगे खड़े होते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री 130 करोड़ देशवासियों की भक्ति भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जिस प्रकार इस वीडियो में नारे लगाए जा रहे हैं वो पूरी तरह से निंदनीय है और ऐसे देशविरोधी नारे लगाने के लिए दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।


Download Android App
Download iOS App



