नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी में कथित रूप से अभद्र शब्द का इस्तेमाल करने के आरोप में दिल्ली चुनाव आयोग ने भाजपा के दक्षिण दिल्ली के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को नोटिस जारी किया है। दिल्ली के महरौली इलाके में सात मई को एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ बिधूड़ी भी मौजूद थे।
रैली को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी में एक अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह के मामले में अभियोजन को रोकने का अारोप लगाया।
दक्षिण दिल्ली से आप के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बिधूड़ी को नोटिस जारी किया गया था। भाजपा नेता को इस संबंध में 10 मई तक जवाब देना है।


Download Android App
Download iOS App



