कुछ दिनों से चल रहे एअर इंडिया में विवाद के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को यह कहा है, कि उड़ान के समय विमान में हो रहे किसी भी अनुचित व्यवहार की तुरंत जानकारी साझा करें। भले ही ऐसा प्रतीत क्यों न हो कि मामला निपट गया है।
एयरलाइन के स्टाफ कर्मचारियों से एअर इंडिया के सीईओं ने किया संवाद
एअर इंडिया के एक विमान में पेशाब किए जाने के मामले को लेकर मचे बवाल के बाद एयरलाइन कर्मचारियों के साथ एक आंतरिक संवाद में उन्होंने कहा, प्रभावित यात्री की पीड़ा को हम पूरी तरह से समझते हैं। उन्होंने कहा, बात जितनी बताई गई थी उससे कहीं अधिक पेचीदा है, स्पष्ट रूप से इससे सबक लेना चाहिए। विल्सन ने कहा, सबसे जरूरी यह है कि अगर विमान में इस स्तर का अनुचित व्यवहार किया गया है, तो हमें जितनी जल्दी हो अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए, चाहे यह प्रतीत क्यों न होता हो कि उसमें शामिल पक्षों ने मामला निपटा लिया है।
एअर इंडिया में यह घटना दूसरी बार
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया था कि एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में 26 नवंबर को हुई आश्चर्यजनक घटना के 10 दिन बाद पेरिस-दिल्ली उड़ान में भी शराब के नशे में धुत पुरुष यात्री द्वारा महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने का मामला सामने आया था, लेकिन आरोपी के लिखित रूप से माफी मांगने के बाद उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना छह दिसंबर को एअर इंडिया की उड़ान संख्या 142 में हुई और विमान के पायलट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को इस मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



