राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता काफी बेहतर होकर ‘बेहद खराब’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 179 रहा जबकि शुक्रवार सुबह यह 316 रहा था। एक्यूआई गाजियाबाद में 264, ग्रेटर नोएडा में 241, नोएडा में 254 और गुड़गांव में 165 दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में ‘खराब’, 51-100 में ‘संतोषजनक’, 101-300 में ‘मध्यम’, 201-300 में ‘खराब’, 301-400 में ‘बेहद खराब’ और 401-500 में ‘गंभीर’ माना जाता है। वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



