नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक सीट से विधायक अलका लांबा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को कई विकास कार्यो का उद्घाटन करने के साथ-साथ सात जगहों पर नुक्कड़ सभा भी की। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी परेशानी के बारे में भी जानकारी ली।
लांबा ने अपने कार्यक्रमों से जुड़ी कुछ तस्वीर को ट्वीटर पर भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने एक बच्चे की फोटो अपलोड कर लिखा है कि अनेक जगहों पर विकास कार्यों का उद्घाटन किया, एक जगह यह छोटा बच्चा अड़ गया कि नारियल तो वही फोड़ेगा, नारियल तो उससे फूटा नहीं पर गनीमत यह रही कि बस किसी का सर नही फूटा।


Download Android App
Download iOS App



