महिला आरक्षण बिल पर अलका लांबा ने किया BJP से सवाल, जानिए क्या कहा?

Summary :

नए संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद से सियासी विवाद जारी है। बता दें इस मसले पर सभी विपक्षी दलों का भाजपा पर हमला जारी है। इसी बीच अलका लांबा ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक टीबी डिबेट में महिला आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी महिलाओं को बेवकूफ बनाने पर उतारू है। एक तो साढ़े नौ साल से ज्यादा महिला आरक्षण का इंतजार कराया। नये संसद के पहले दिन महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया उन्होंने कहा कि ये बात वैसी ही हो गई न, खाना…

नए संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद से सियासी विवाद जारी है। बता दें इस मसले पर सभी विपक्षी दलों का भाजपा पर हमला जारी है। इसी बीच अलका लांबा ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक टीबी डिबेट में महिला आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी महिलाओं को बेवकूफ बनाने पर उतारू है। एक तो साढ़े नौ साल से ज्यादा महिला आरक्षण का इंतजार कराया।

नये संसद के पहले दिन महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया
उन्होंने कहा कि ये बात वैसी ही हो गई न, खाना है, बीजेपी ने खाने वालों को खाना परोसा भी दिया, लेकिन जिसे भूख लगी है, उसे खाना दिखाकर कहा जा रहा है कि इसे अभी आप खा नहीं सकते। महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी और केंद्र सरकार ठीक वैसी ही बात कर रही है। नये संसद के पहले दिन महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया, लेकिन महिलाओं को आरक्षण का लाभ 2024 लोकसभा चुनाव में नहीं मिलेगा।इसके साथ ही अलका लांबा का कहना है कि बीजेपी की नीयत साफ नहीं है। उसने महिला आरक्षण बिल में ऐसे-ऐसे प्रावधान जोड़े हैं, जिसके तहत महिलाओं को आरक्षण का लाभ तत्काल नहीं मिलेगा। लोकसभा चुनाव के बाद पहले जनगणना होगा। उसके बाद सीटों का परिसीमन होगा। ये सब काम साल 2026 के बाद ही पूरा हो पाएगा। ये सब हो भी लाएगा तो आरक्षण का लाभ केवल 15 साल तक मिलेगा।

बीजेपी ओबीसी का आरक्षण का लाभ नहीं देना चाहती- अलका लांबा

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा अगर बीजेपी साल 2010 में राज्यसभा में पारित बिल ही लोकसभा में पेश करती तो, विरोध ही नहीं होता। इतना ही नहीं, इस बिल में कहा गया है कि राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों में आरक्षण का लाभ महिलाओं को नहीं मिलेगा। हकीकत यह है कि बीजेपी का लोकतंत्र में भरोसा ही नहीं है। बीजेपी ओबीसी का आरक्षण का लाभ नहीं देना चाहती है।

 

 

 

 

 

Desk Team