दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर लगातार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति जारी है। एक तरफ बीजेपी केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी बीजेपी को दिल्ली से उखाड़ फेंकने की बात कर रहे है। बता देम दिल्ली मे एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। इस बीच सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बीजेपी के वोटर को थका हुआ बता दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कोई काम नहीं किया। यही वजह है कि लोग उनके खिलाफ गुस्से में हैं। एमसीडी चुनाव के नतीजे को लेकर केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी आराम से चुनाव जीत रही है।उन्होंने कहा कि हम 230 वॉर्ड जीत रहे है।
सीएम केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को दूर करने का बनाया लक्ष्य
उन्होंने बताया कि पहले दिल्ली को साफ करने के लिए कदम उठाएंगे।और भ्रष्टाचार दूर करना लक्ष्य होगा। इसमें हम माहिर है। बीजेपी के भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनको कोई सीरियस नहीं लेता। बता दें चार दिसंबर को दिल्ली में एमसीडी के चुनाव होने हैं। सात दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने हैं। दिल्ली मे कुल 250 वार्ड पर चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले कुल 272 वार्ड थे लेकिन तीनों निगमों को एक कर दिया गया।
एमसीडी चुनाव के बीच केजरीवाल बोले- BJP का वोटर थका हुआ है
Summary :
दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर लगातार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति जारी है। एक तरफ बीजेपी केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी बीजेपी को दिल्ली से उखाड़ फेंकने की बात कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



