राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। वर्ष 1988 बैच के आईआरएस अधिकारी की पहचान 57 वर्षीय केशव सक्सेना के रूप में हुई है, जो आयकर विभाग में प्रमुख आयुक्त के तौर पर कार्यरत थे। पुलिस ने बुधवार को इस हादसे की सूचना दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “केशव सक्सेना ने कथित तौर पर अपने घर के स्टडी रूम के पंखे से लटकर अपनी जान दी है। उन्होंने बिस्तर की चादर की मदद से फांसी लगाई है। उनकी बॉडी में इससे संबंधित निशान भी है।” सुबह करीब सात बजे के लगभग उनकी पत्नी ने उन्हें कमरे में पंखे से लटकते हुए देखा।
दिल्ली के मालवीय नगर थाने में 10 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने से मचा हड़कंप
उन्हें तुरंत चाणक्यपुरी में स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। जिस कमरे में उन्होंने फांसी लगाई वहां से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया, जिसकी अभी जांच की जा रही है। घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



