पार्टी के सभी कार्यकत्र्ता चुनाव की तैयारी में जुट जायें : अर्जुन मुंडा

Summary :

बोकारो जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, भामसं नेता रविन्द्र कुमार मिश्रा, भाजपा नेता रोहित लाल सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

रांची : गिरिडीह सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से जमषेदपुर स्थित घोड़ाबंदा पहुंचकर काली पूजा के भंडारा में शामिल हुएं। यहां सासंद श्री पांडेय ने क्षेत्र के विकास और पार्टी की गतिविधियो के बारे में जानकारी दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सांसद, विधायक व कार्यकत्र्ता अगामी 2019 लोकसभा और विधानसभा की तैयारी में जुट जाये।

कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा किये गये विकास को गांव गांव तक पहुंचाये। मौके पर धनबाद सासंद पीएन सिंह, बोकारो जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, भामसं नेता रविन्द्र कुमार मिश्रा, भाजपा नेता रोहित लाल सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Desk Team