दिल्ली में तैनात सेना का एक चिकित्सक कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया जिसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामला सामने आने के बाद उस जगह को संक्रमणमुक्त किया गया जहां वह काम करता था।
एक सूत्र ने कहा, “दिल्ली में सेना का एक चिकित्सक आज कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।” राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 51 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को बढ़कर 1,561 हो गए।
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को दो और लोगों की मौत के साथ ही राजधानी में इस बीमारी से अब तक 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



