नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की सेहत में सुधार हो रहा है। सोमवार को एम्स के डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाज का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है, हालांकि इसर धीमी गति से असर कर रहा। फिर भी उनकी हालत पहले से अच्छी है। सोमवार को कई मेडिकल चेकअप भी किए गए हैं। अरुण जेटली के सभी ऑर्गन ठीक से काम कर रहे हैं।
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में विगत शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बाद में कहा कि उनकी जांच चल रही है और हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और बीजेपी के अन्य शीर्ष नेताओं ने अस्पताल जाकर जेटली का हाल-चाल लिया।
एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। चिकित्सक ने कहा, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और हम उनकी सेहत पर बराबर नजर रखे हुए हैं। बीते दिनों पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की सेहत अचानक ख़राब हो गयी थी। जिसके कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। अब उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। डाक्टरों का कहना है कि अरुण जेटली के लंग्स से पानी निकाल लिया गया है और दवाएं दी जा रही हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के मुताबिक अरुण जेटली की सेहत पहले से बेहतर हुई है।
एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया वापस लौटे डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें तीन से चार दिनों तक अभी और इसी तरह से रखा जाएगा। इसके बाद ही आगे के ट्रीटमेंट पर काम किया जाएगा । इसी बीच खबर आ रही है कि अरुण जेटली का इलाज करने के लिए एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है और वे वापस लौट आए हैं। एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया वियतनाम के दौरे पर थे, लेकिन वे अरुण जेटली का इलाज करने और उनकी निगरानी करने के लिए लौट आए हैं। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीयमंत्री को सांस लेने में आ रही दिक्कत के चलते शुक्रवार सुबह 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था।
जेटली को किडनी से संबंधित समस्याओं और कुछ संक्रमणों का इलाज चल रहा था। कुछ साल पहले उनके दिल का भी ऑपरेशन हुआ था। जेटली का सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन हुआ था। लंबे समय से मधुमेह के कारण वजन बढ़ने की समस्या के निदान के लिए उन्होंने यह ऑपरेशन करवाया था। यह ऑपरेशन पहले मैक्स हॉस्पीटल में हुआ था पर बाद में उन्हें एम्स स्थानांतरित किया गया था। कुछ साल पहले उनके दिल का भी ऑपरेशन हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



