राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों आप पार्टी का राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन में आज दिल्ली सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना था कि भाजपा अपने ऑपरेशन ‘लोटस ‘को कामयाबी नहीं दिला पाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार तोड़ने की कोशिश हुई, लेकिन यह कोशिश नाकाम हुई है।
वही सीएम केजरीवाल ने पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान का भी जिक्र अपने सम्बोधन में किया है। उन्होंने कहा की उनके पार्टी के विधायकों को परेशान किया जा रहा है। सीएम ने यह भी कहा कि उनके और भी विधायक अभी जेल जाएंगे। बता दें, अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके घर पर छापा मारा था।
जेल जाने के लिए रहे तैयार : केजरीवाल
इसी के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए अमानतुल्लाह खान को अरेस्ट भी किया था। केजरीवाल ने आज इसी मामले पर बयान दिया है। आज सीएम ने अपने नेताओं से यह भी कहा कि, ‘ मैंने अपने विधायकों से साफ कह दिया है कि जेल जाने के लिए तैयार रहो। जेल बुरी नहीं है। मैं खुद वहां रहा हूं। जेल में रहने की हिम्मत जुटा लीजिए इसके बाद ये लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे।’


Download Android App
Download iOS App



