‘मोदी जी ट्रंप के आगे नतमस्तक, बंद हुई LPG गैस की सप्लाई’, गैस किल्लत के बीच AAP संयोजक Arvind Kejriwal का बड़ा दावा

Arvind Kejriwal LPG supply claim

Arvind Kejriwal LPG supply claim: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर अन्य सभी कमर्शियल संस्थानों के लिए एलपीजी गैस की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है, जबकि गैस की आपूर्ति अभी केवल घरेलू उपयोग के लिए की जा रही है। केजरीवाल ने यह टिप्पणी पेट्रोलियम मंत्रालय की एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए की।

Arvind Kejriwal LPG supply claim: आप संयोजक ने एक्स पर लिखा

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “देश भर में, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर, बाक़ी सभी कमर्शियल संस्थानों को LPG गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जाएगी। आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते सरकार कुछ ऐसे फैसले ले रही है, जिनका असर देश के आम लोगों और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ सकता है। केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मोदी जी अपनी किन्हीं मजबूरियों के चलते ट्रम्प के सामने नतमस्तक हैं। क्या आज देश उसी की सज़ा भुगत रहा है?” उनका इशारा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump की ओर था।

केजरीवाल के बयान पर सियासत तेज

केजरीवाल के इस बयान के बाद एलपीजी आपूर्ति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहा है, जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Also Read: गैस किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लागू किया ECA; जानिए क्या होगा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।